फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कहर बरपा रही ठंड से तीन और मरे

कहर बरपा रही ठंड से तीन और मरे

Wed, 10 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
कहर बरपा रही ठंड से तीन और मरे
ज्ञानपुर/गोपीगंज/ऊंज। कहर बरपा रही ठंड से मौत का सिलसिला जारी है। मंगलवार को ठंड लगने से जिले में मासूम समेत तीन और लोगों की जान चली गई। ऊंज क्षेत्र में पूर्व प्रधान और गोपीगंज क्षेत्र में मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। अब तक 11 जिंदगी मौत की भेंट चढ़ चुकी हैं। वहीं, 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। धूप निकलने के बाद भी दिन-रात लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

पखवारे भर से कहर बरपा रही ठंड से जिले के लोग सहम गए हैं। मंगलवार को ऊंज क्षेत्र के सोबरी गांव निवासी पूर्व प्रधान शिव नारायण बिंद की सुबह ठंड लगने से मौत हो गई। परिवारीजनों के मुताबिक ठंड के असर से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसी तरह गोपीगंज नगर के सोनिया तालाब निवासी आजाद की एक वर्ष की बेटी को ठंड लग गई। उसकी हालत बिगड़ने पर घर वाले उसे लेकर अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घर वालों के मुताबिक ठंड लगने से बच्ची की तबीयत बिगड़ी थी। इसी क्षेत्र के भगवतपुर गांव निवासी काशी नाथ यादव (52) को सोमवार की रात ठंड लग गई थी। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंच, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही जिले में ठंड से मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। वहीं, जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर शीतलहरी बहने जनजीवन कांपता रहा। धूप निकलने से भी लोगों को खास राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed