फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अवैध वसूली के खिलाफ खोला मोर्चा

अवैध वसूली के खिलाफ खोला मोर्चा

Sun, 31 Dec 2017 11:05 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली के खिलाफ खोला मोर्चा
बांसडीह। बांसडीह ब्लाक के गोड़धपा गांव के सचिव के खिलाफ अवैध रूप से धन की वसूली का आरोप लगाते हुए उसके विरोध में ग्राम पंचायत सदस्यों सहित ग्रामीणों ने मोर्चा खोला। आरोप लगाया कि गांव के सचिव द्वारा आवास व शौचालय में खुलेआम धन मांगा जा रहा है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि ब्लॉक पर उनसे कहा जता है कि पीमए आवास बिना पैसा दिए नहीं मिलेगा। ऐसे में गरीब कहां जाएगा। आवास तो गरीबों के लिए ही बना है फिर उनसे ही वसूली की जा रही है। सचिव कहते हैं कि पैसा नीचे से ऊपर तक देना पड़ता है। बिना पैसा का आवास नहीं मिलेगा। यही नहीं विरोध करने वाले व्यक्तियों को धमकी भी दी जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सचिव सुनील कुमार मौर्य द्वारा किए जा रहे ऐसे कार्य को रोका नही गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के सदस्यों व ग्रामीणों द्वारा खंड विकास अधिकारी शोभनाथ मौर्य से सचिव सुनील कुमार मौर्य की लिखित शिकायत कर इसकी जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की मांग की। इस पर खंड विकास अधिकारी ने इसकी जांच जिसके खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत की है। उसी को सौंप दी है।
विज्ञापन

इस बाबत खंड विकास अधिकारी शोभनाथ मौर्य ने बताया कि ऐसा मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच करा कर जो भी दोषी होगा। उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed