{"_id":"5a46a8fc4f1c1b0d788b5c55","slug":"81514580220-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव के लिए आज होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव के लिए आज होगा मतदान
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरडी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान सुबह नौ बजे से शुरू होगा। महाविद्यालय प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महामंत्री पदों पर मतदान होना है। 1763 छात्र-छात्राएं आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
अध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, जिसमें विकास, महेश, श्याम कुमार और विनीत कुमार शामिल हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद एक छात्रा सहित दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जिसमें खुशबु, महफूज के साथ तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। महामंत्री पद पर भी दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं, जिसमें आकाश कुमार श्यामा और विवेक कुमार के बीच सीधा मुकाबला होगा। छात्र संघ चुनाव में सबसे दिलचप्स बात यह है कि कॉलेज में 1130 छात्राएं हैं, जबकि मात्र 633 छात्र हैं। उपाध्यक्ष पद पर एक मात्र छात्रा चुनाव मैदान में है ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि छात्राओं को वोट किस करवट बैठता है। निर्वाचन अधिकारी डॉ. रामसेवक यादव ने बताया कि मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉलेज के 1763 छात्र-छात्राएं छह बूथों पर मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य रहेगा, वहीं परिचय पत्र एवं शुल्क रसीद साथ लाना अनिवार्य होगा।