{"_id":"5a4016224f1c1b96698baf87","slug":"81514149410-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमां में परवाज, नए रोमांच का नया अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमां में परवाज, नए रोमांच का नया अहसास
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। काशी में पर्यटन के नए रोमांच का रविवार को आगाज हुआ। बनारस के लोगों को साहसिक पर्यटन से जोड़ने के लिए अस्सीघाट पर रविवार की सुबह 8:30 बजे दस दिवसीय हाट एयर बैलून शो की शुरुआत हुई। इसका शुभारंभ संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने किया। उन्होंने इसे बनारस ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए एक नया अहसास बताया।
हाट एयर बैलून शो देखने के लिए घाट किनारे सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पहले दो बार हॉट एयर बैलून का ट्रायल हुआ। इसके बाद मुंबई से आए फरमान ने अपने साथ तीन लोगों को लेकर जमीं से लगभग 100 फीट ऊपर आसमां की सैर कराई। एयर बैलून से सफर करने वाले लोग रोमांचित दिखे। उन्हें गंगा तट से 100 फीट ऊपर ले जाकर जाकर पूरे काशी का नजारा दिखाया गया। लोगों ने सेल्फी और फोटोग्राफी भी की। प्रतिव्यक्ति 500 रुपये किराया निर्धारित है। अभी तक इस तरह के हवाई सफर के लिए लोग बनारस से हिमाचल सहित अन्य पहाड़ी स्टेशनों पर जाते हैं। रविकांत झा ने बताया कि आसमान में उड़ते जहाजों और पंक्षियों को देख कर किसी का भी मन करता है कि वह आसमां में उड़ान भरे। यह इच्छा हॉट एयर बैलून के माध्यम से पूरी हो रही है। इस दौरान सहायक पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, बीएचयू के प्रर्यटन अधिकारी डॉ. प्रवीण राणा आदि मौजूद रहे।