{"_id":"5a25b1ae4f1c1bca678bf992","slug":"81512419758-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कॉलेज : छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रचार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कॉलेज : छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रचार शुरू
Updated Tue, 05 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज में छात्रसंघ के लिए सोमवार को चुनाव प्रचार शुरू हो गया। मैदान में उतरे प्रत्याशियों और समर्थकों ने परिसर में जमकर प्रचार किया। कक्षाआें में जाकर मतदाताओं से वोट देने की अपील की। सोशल मीडिया पर भी उनका चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है।
यूपी कॉलेज में बीते पांच नवंबर को प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव नगर निकाय चुनाव के चलते स्थगित कर दिया गया था। अब ये चुनाव सात दिसंबर को होना है। प्रत्याशियाें को सोमवार और मंगलवार को चुनाव प्रचार का समय दिया गया है। मंगलवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। यूपी कॉलेज में प्रमुख तीन पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर चुनाव होने हैं। इन तीन पदों पर 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं विज्ञान व कला संकाय प्रतिनिधि पद पर दो-दो प्रत्याशी आमने सामने हैं।