फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दशाश्वमेध क्षेत्र की समस्याएं दूर करने को उठाई आवाज

दशाश्वमेध क्षेत्र की समस्याएं दूर करने को उठाई आवाज

Thu, 09 Nov 2017 02:15 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
दशाश्वमेध क्षेत्र की समस्याएं दूर करने को उठाई आवाज
वाराणसी। स्थानीय समस्याओं को लेकर बुधवार की दोपहर दशाश्वमेध व्यापार मंडल के पदाधिकारी श्रीनारायण खेमका के नेतृत्व में सीओ दशाश्वमेध से मिले। इस दौरान उन्होंने बताया कि गिरजाघर से दशाशवमेध घाट तक अतिक्रमण व ई-रिक्शा द्वारा गोदौलिया पर जाम लगाए जाने, गिरजाघर से गोदौलिया तक भारी वाहनों पर रोक आदि समस्याआें पर चर्चा की। व्यापारियों ने कहा कि रात में दशाश्वमेध क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश न होने के चलते माल नही आ पा रहा है। व्यापारियाें ने बताया कि सीओ ने गिरजाघर से दशाश्वमेध तक जाम न लगने, गिरजाघर से गोदौलिया तक विशेष अवस्था को छोड़कर वाहन न रोकने का निर्देश दिया। श्रीनारायण खेमका ने बताया कि दशाश्वमेध घाट तक पूर्व की भांति रात नौ बजे से सुबह नौ बजे तक किसी भी प्रकार के वाहनों को नही रोकेगा। इसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रेम मिश्रा, अशोक जायसवाल, सुरेश तुलस्यान, मन्न जेसवानी, जैकिशन, प्रभात जायसवाल, लक्ष्मण दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed