{"_id":"59fb80154f1c1bd9798b9c9e","slug":"81509654549-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय नहीं बढ़ा तो निकाय चुनाव में भाजपा का होगा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय नहीं बढ़ा तो निकाय चुनाव में भाजपा का होगा विरोध
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी से नाराज उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने गुरुवार को पीएम के संसदीय कार्यालय के समीप पद्मश्री चौराहे पर प्रदर्शन किया। साथ ही चेताया कि मानदेय नहीं बढ़ा तो निकाय चुनाव में भाजपा का विरोध करेंगे। इस दौरान पीएम को संबोधित मांगों से जुड़ा पत्र एसीएम सुशील कुमार को सौंपा।
इसके पूर्व मांगों से जुड़ा ज्ञापन सुबह जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र के कार्यालय में दिया। इसके बाद कमच्छा स्थित चंदौली सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय के आवास पर मांगपत्र सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष बाबूलाल मौर्य ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी सांसदों के कार्यालय और आवास पर जाकर ज्ञापन दिया गया है। भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में 120 दिनों में मानदेय बढ़ाने का वादा किया था। बावजूद आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी और सहायिकाओं का मानदेय नहीं बढ़ाया गया। बीते 14 सितंबर को संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। उस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि इसके लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद मानदेय बढ़ाया जाएगा। इसके बावजूद मानदेय नहीं बढ़ाया गया। प्रदर्शन करने वालों में शबा परवीन, शकुंतला यादव, शैल सिंह, सीमा चौधरी, सरिता पांडेय, शशिकला सिंह, सुभावती आदि शामिल रहीं।