{"_id":"59f240ce4f1c1b69678b7858","slug":"81509048526-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान वाराणसी को निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान वाराणसी को निराशा
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 63वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय सीनियर व सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में गुरुवार को मेजबान वाराणसी को निराशा का मुंह देखना पड़ा। अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल में शुक्रवार को स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और लखनऊ मंडल के बीच खिताबी मुकाबला होगा। अंडर-19 में लखनऊ मंडल व कानपुर के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और लखनऊ मंडल के बीच खिताबी जंग होगी। तीसरे स्थान के लिए वाराणसी और बरेली मंडल के बीच मैच खेला जाएगा। इसके पूर्व सिगरा स्टेडियम में अंडर-14 सेमीफाइनल बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने वाराणसी मंडल को 2-0 पराजित किया। दोनों गोल गोरखपुर की प्रीति शर्मा ने किए।
दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ ने बरेली मंडल को 3-0 से पराजित किया। खुशी ने दो और हिना बानो ने एक गोल दागे। अंडर-19 बालिका के सेमीफाइनल में लखनऊ ने झांसी मंडल को 4-0 से मात दी।
विज्ञापन
लखनऊ की तरफ से वर्षा आर्या ने दो, नाजिमा व पल्लवी ने एक-एक गोल दागे। उप शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सह संयोजक डॉ. रमाकांत मिश्र, डॉ. श्यामजीत सिंह यादव, डॉ. हरदत्त शुक्ला, शिवशंकर सिंह, विनोद सिंह, गौरव सिंह, प्रह्लाद शर्मा आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के संचालन में मेजर रवींद्र कुमार पांडेय, जगजीत सिंह, घनश्याम चोटीवाला की भूमिका रही।