{"_id":"59f240cb4f1c1b6d548b92b4","slug":"81509048523-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोधियों की चाल से भाजपा बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोधियों की चाल से भाजपा बेचैन
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव में विरोधियों की चाल से भाजपा बेचैन है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विपक्षी पार्टियों ने मिलकर मेयर पद पर एक व्यक्ति को उतारने की रणनीति बनाई है। इसके अलावा बाकी पदों पर अलग-अलग लड़ेंगे। रणनीतिकार मानते हैं कि यदि ऐसा हुआ तो भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। इसे ध्यान में रखकर अब तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की गई है।
कांग्रेस, सपा, बसपा और आप नेताओं की बैठक कचहरी के समीप हुई है। जहां पर यह तय हुआ है कि मेयर पद पर एक योग्य उम्मीदवार को लड़ाया जाए। जिसका समर्थन भाजपा को छोड़कर बाकी पार्टियां करेंगी। इस दौरान बाकी पदों के लिए स्वतंत्र रूप से लड़ने की योजना बनाई गई है। उधर भाजपा को जब इसकी भनक मिली तो उन्होंने भी अपनी रणनीति बदलने का निर्णय लिया है। अब तक जिन दावेदारों के नाम की चर्चा बाजार में है। उनके अलावा एक ऐसा दमदार प्रत्याशी खोजा जा रहा है। इनमें तीन नाम आगे चल रहे हैं। जिनमें दो जायसवाल और एक पटेल महिला उम्मीदवार है। उधर टिकट के लिए पैरोकारों ने लखनऊ और दिल्ली में डेरा जमा दिया है। पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी।