{"_id":"59ee569e4f1c1bd0538b8f89","slug":"81508791966-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत विवि : गतिरोध के बीच आज से होंगे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत विवि : गतिरोध के बीच आज से होंगे साक्षात्कार
Updated Tue, 24 Oct 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में तमाम गतिरोधों के बीच मंगलवार से असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। पहले दिन वेद और साहित्य विभाग के पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। शिक्षक जहां भर्ती प्रक्रिया को अवैध बताते हुए दो हफ्ते से धरने पर बैठे हैं, वहीं कुलपति का कहना है कि राजभवन के निर्देशों और यूजीसी के नियमों के तहत भर्ती की जा रही है।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के विरोध में पिछले 16 दिनों से अध्यापक धरना दे रहे हैं। वहीं, वेतन भुगतान और सुविधाओं आदि मांगों को लेकर छात्र, अधिकारी और कर्मचारी भी धरने पर हैं। शिक्षकों का कहना है कि पुराने परिनियम के अनुसार भर्ती की जा रही है। वहीं कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे का कहना है कि शिक्षक भर्ती के नए नियमों को परिनिमय में समाहित कर लिया गया है और उसे कार्य परिषद से मंजूरी भी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के 72 रिक्त पर भर्ती के लिए कुलाधिपति 22 सितंबर को अनुमति दे चुके हैं। वहीं, जहां सभी को वेतन भी जारी कर दिया गया है। साथ ही सातवें वेतन आयोग व एरियर के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।