फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   55 यातायात पुलिसकर्मी ‘डिफाल्टर’

55 यातायात पुलिसकर्मी ‘डिफाल्टर’

Fri, 01 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
55 यातायात पुलिसकर्मी ‘डिफाल्टर’
वाराणसी। चौराहों पर ड्यूटी के लिए समय से न पहुंचने, समय से पहले ड्यूटी प्वाइंट छोड़ने और जाम लगे होने के बावजूद उसे न खुलवाने के आरोप में यातायात पुलिस के 55 कर्मियों को डिफाल्टर घोषित किया गया है। यदि दोबारा डिफाल्टर घोषित किया गया तो 15 और 30 दिन की वेतन कटौती और अर्थदंड की सजा दी जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने गुरुवार को बताया कि यातायात पुलिस कर्मियों की शिकायतों के मिलने पर एक टीम बनाकर जांच कराई गई थी। जो यातायात पुलिस कर्मी लापरवाही पूर्वक ड्यूटी करते मिले और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर नहीं मिले, उन 55 को डिफाल्टर घोषित किया गया है। दोबारा गलती मिलने पर संबंधित कर्मचारी कार्रवाई को तैयार रहेंगे।
विज्ञापन

86 स्कूल में चलाएंगे जागरूकता अभियान
सड़क सुरक्षा के लिए जिले के 86 स्कूलों में ट्रैफिक पुलिस की ओर से यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी और उससे संबंधित पंफलेट बांटा जाएगा। साथ ही, तस्दीक की जाएगी कि संबंधित स्कूल के बच्चे दोपहिया वाहन से तो नहीं आते हैं। इसके अलावा जिस स्कूल में कार्यक्रम आयोजित होगा वहां के वाहनों के सुरक्षा मानकों को भी परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed