{"_id":"63fde12167744cdeea0a74d4","slug":"80-percent-gold-extracted-from-earth-information-revealed-in-international-conference-in-bhu-2023-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIT BHU: धरती से 80 फीसदी सोना निकला, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सामने आई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT BHU: धरती से 80 फीसदी सोना निकला, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सामने आई जानकारी
Tue, 28 Feb 2023 04:40 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 28 Feb 2023 04:40 PM IST
सार
आईआईटी बीएचयू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डंडी विश्वविद्यालय स्कॉटलैंड के प्रो. सैंड्रा विल्सन ने बताया कि धरती से अस्सी प्रतिशत स्वर्ण निकाला जा चुका है। मात्र 20 प्रतिशत ही बचा है। ऐसे में रिसाइकिलिंग से ही स्वर्ण की आपूर्ति पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
सोना
- फोटो : Social Media
विस्तार
आईआईटी बीएचयू में धातुकीय अभियांत्रिकी विभाग में धातुकर्म कचरे के प्रबंधन और रिसाइकिलिंग (पुनर्चक्रण) विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हुई। भारत में धातु कर्म इंजीनियरिंग विभाग की 100 साल की यात्रा का जश्न मनाने के लिए शताब्दी वर्ष समारोह के तहत आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
डंडी विश्वविद्यालय स्कॉटलैंड के प्रो. सैंड्रा विल्सन ने इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट से प्राप्त धातुओं से बने आभूषणों को प्रदर्शित किया। बताया कि धरती से अस्सी प्रतिशत स्वर्ण निकाला जा चुका है। मात्र 20 प्रतिशत ही बचा है। ऐसे में रिसाइकिलिंग से ही स्वर्ण की आपूर्ति पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
एडिन बर्ग विश्वविद्यालय स्कॉटलैंड के प्रो. जैसन लव ने कहा कि पुनर्चक्रण के लिए विशेषज्ञों, रसायन शास्त्रीय को मिलकर काम करने की जरूरत है। मुख्य अतिथि प्रो. रत्नेश त्यागी ने बताया कि विभाग उत्कृष्ट काम कर रहा है। गुलाबी मीनाकारी की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
प्रो. कमलेश कुमार सिंह और रिसर्च सहायक रचिता सिंह ने बताया कि गुलाबी मीनाकारी और कोफ्तगिरी में सोने और चांदी का उपयोग किया जा सकता है। कुंज बिहारी सिंह ने गुलाबी मीनाकारी और उदयपुर के गनेश लाल ने कोफ्तगिरी का सजीव प्रस्तुतिकरण किया।