फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   77 wrestlers showed their strength in the wrestling match

Varanasi News: दंगल में 77 पहलवानों ने दिखाया दम

Tue, 12 Aug 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
77 wrestlers showed their strength in the wrestling match
भारतीय पारंपरिक खेल एसोसिएशन की ओर से सोमवार को जैतपुरा के गोपाल व्यायामशाला में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें 77 पहलवानों ने जोड़ी, गदा, डंबल और नाल जैसी पारंपरिक विधाओं में अपनी शक्ति और कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पारंपरिक भारतीय खेलों को पुनर्जीवित करने और युवा पहलवानों को मंच देने के लिए आयोजित दंगल में कई वर्गों में विजेताओं ने अपनी छाप छोड़ी। नाल में चंदौली के वीरेंद्र पहलवान ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं गदा में अंकित, जोड़ी में शुभम और अक्षत और डंबल में अभय ने अपने-अपने वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि प्रदीप बाबा मधोक ने पहलवानों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ और अनुशासित जीवन शैली के लिए भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने पहलवानों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। साथ ही भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed