फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   77 patients found from Omicron, report sent to government

ओमिक्रॉन के मिले 77 मरीज, शासन को भेजी गई रिपोर्ट

Sun, 09 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
77 patients found from Omicron, report sent to government
जिले में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच जिले में ओमिक्रॉन ने भी दस्तक दे दी है। शनिवार को ओमिकॉन के 77 मरीज मिलने की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को आईएमएस बीएचयू से मिली है। आईएमएस बीएचयू के एमआरयू लैब में हुई जांच में इसकी पुष्टि के बाद लैब प्रभारी ने ओमिक्रॉन के मरीजों की रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी है जबकि सीएमओ ने शासन से रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में सही जानकारी देने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को एक दिन में 390 संक्रमित मिलने के बाद एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1011 हो गया है। आईएमएस बीएचयू के एमआरयू लैब में प्रो. रोयाना सिंह के निर्देशन कोरोना संक्रमित मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है। यहां तीन दिन पहले 96 सैंपल जांच के लिए लगाए थे, इसमें शाम करीब छह बजे तक 36 मरीज ओमिक्रॉन के मिले थे जबकि रात नौ बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 77 हो गया। ये सभी सैंपल वाराणसी जिले के हैं। अभी आसपास के जिलों से आने वाले सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। प्रो. रोयाना सिंह की ओर से ओमिक्रॉन के मरीजों की पुष्टि होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी जा चुकी है। हालांकि जिला प्रशासन और सीएमओ ने ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या के बारे में कोई पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन

एमआरयू लैब में जीनोम सीक्वेसिंग की कुछ रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट को शासन स्तर पर स्टेट सर्विलांस आफिसर को भेजा गया है। वहां से इस संबंध में रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।-डॉ.संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

8 दिन में करीब 20 गुना तेजी से फैला संक्रमण
जिले में कोरोना संक्रमण इस साल के आठ दिनों में 20 गुना बढ़ा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि साल के पहले दिन 21 संक्रमित मरीज मिले थे और 8 जनवरी को 390 मरीज एक दिन में मिले हैं।
तीसरी लहर में ऐसे बढ़ रहा ग्राफ
08 जनवरी 390 मरीज
07 जनवरी 210 मरीज
06 जनवरी 174 मरीज
05 जनवरी 120 मरीज
04 जनवरी 45 मरीज
03 जनवरी 28 मरीज
02 जनवरी 14 मरीज
01 जनवरी 21 मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed