{"_id":"64f9f8da9ea3f99040001bb3","slug":"75-meter-tiranga-yatra-started-with-heroes-of-freedom-fighter-in-varanasi-2023-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: आजादी के नायकों के साथ 75 मीटर तिरंगे की निकली यात्रा, वंदे मातरम गीत दिवस पर भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: आजादी के नायकों के साथ 75 मीटर तिरंगे की निकली यात्रा, वंदे मातरम गीत दिवस पर भव्य शोभायात्रा
Thu, 07 Sep 2023 09:53 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 07 Sep 2023 09:53 PM IST
सार
वाराणसी में त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन व हिंदू युवा वाहिनी की ओर से गुरुवार शाम वंदेमातरम गीत दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 75 मीटर तिरंगे के साथ डमरू दल व शहनाई की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
वाराणसी में तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन व हिंदू युवा वाहिनी की ओर से गुरुवार शाम वंदेमातरम गीत दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 75 मीटर तिरंगे के साथ डमरू दल व शहनाई की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। इसकी शुरुआत मैदागिन स्थित गोरक्षनाथ मंदिर से हुई। मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी, महंत बालकदास, महंत योगी रामनाथ ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन
यात्रा मैदागिन, कबीरचौरा, लहुराबीर, नई सड़क होते हुए गिरजाघर पर समाप्त हुई। यात्रा में भारत माता व भगत सिंह, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद समेत 25 क्रांतिकारियों व शहीदों की तस्वीर लेते हुए वाहिनी के कार्यकर्ता चल रहे थे। जगह-जगह उन पर पुष्पवर्षा हुई।
विज्ञापन
कार्यक्रम संयोजक मंडल प्रभारी अंबरीष सिंह भोला ने कहा कि ऐसे आयोजन हर वर्ष होंगे। इस शुभ अवसर पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। उधर, भारत माता मंदिर में पंडित महेंद्र प्रसन्ना ने शहनाई बजाई। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद प्रसन्ना, केदारनाथ, गोरखनाथ, सत्यनारायण, गुलाबचंद्र, मालचंद्र, गणेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन