फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   75 Amrit Sarovar will be built in Anand Kanan and Amrit Sarovar will be built in every Lok Sabha constituency

पीएम मोदी की पहल : आनंद कानन में बनेंगे 75 अमृत सरोवर, काशी की सुंदरता में लगेंगे चार चांद

Tue, 03 May 2022 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 03 May 2022 01:46 AM IST
सार

पीएम की पहल और सीएम की निगरानी पर काम चिन्हांकन शुरू, दो मीटर होगी गहराई और इंटरलॉकिंग, फूडकोर्ट, स्टोनपिचिंग, पैडल वोट, ग्रीन एरिया, फव्वारे भी लगेंगे।

विज्ञापन
75 Amrit Sarovar will be built in Anand Kanan and Amrit Sarovar will be built in every Lok Sabha constituency
वाराणसी का नदेसर तालाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा विश्वनाथ की नगरी आनंद कानन (काशी) में आनंद देने के लिए 75 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर उनके संसदीय क्षेत्र काशी की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। अमृत सरोवर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर से मानीटरिंग शुरू हो गई है। इसके चलते इन सरोवरों के निर्माण के पूर्व चिन्हांकन का कार्य शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


इन अमृत सरोवर की गहराई तकरीबन दो मीटर होगी। यहां पर जल की व्यवस्था की जाएगी ताकि किसी भी मौसम में पानी का जलस्तर बरकरार रहे। भूजल स्थिति को बेहतर करने की दिशा में यह सरोवर काफी कारगर होंगे। मनरेगा कन्वर्जेंन्स, क्षेत्र पंचायत निधि और ग्राम पंचायत निधि से सरोवर की रिटेनिंग वॉल, चहारदीवारी, इंटरलॉकिंग, फूडकोर्ट, स्टोनपिचिंग, पैडल वोट, ग्रीन एरिया, फव्वारे लगाए जाएंगे। यहां प्रकाश की भी व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन

ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि होगी

वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण के साथ रमणीक स्थल के रूप में अब ये सरोवर विकसित होंगे। इन सरोवरों के बनने से जिले का भूजल स्तर भी सुधरेगा। साथ ही लोगों को नौका विहार के साथ घर के आसपास की हरियाली का आनंद लेने का मौका मिलेगा। सरोवर के विकास से ग्राम वासियों की आय के साधन सृजित होंगे और ग्राम पंचायत की आय में भी वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी  अभिषेक गोयल ने कहा कि  जिले में कुल 75 अमृत सरोवर बनेंगे। इसके लिए चिन्हांकन का काम शुरू हो गया है। यहां पर हर प्रकार की सुविधाओं का विकास किया जाएगा, ताकि लोगों को आनंद मिल सके।  

हर लोकसभा क्षेत्र में बनेगा अमृत सरोवर : उपमुख्यमंत्री  
वाराणसी दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हर लोकसभा क्षेत्र में अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य है। सरोवर के चारों ओर पौधरोपण होगा। सरोवर में नौकायन और टहलने की व्यवस्था होगी। प्रत्येक गांवों को चयनित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। सरोवर का नाम उस गांव के किसी बलिदानी या ऐसे राष्ट्रीय धरोहर के नाम पर रखा जाएगा, जिसने देश की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed