फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चक्रपुष्पकरणी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई मोक्ष की डुबकी

चक्रपुष्पकरणी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई मोक्ष की डुबकी

Thu, 09 May 2019 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
चक्रपुष्पकरणी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई मोक्ष की डुबकी
वाराणसी। मोक्ष की कामना से मणिकर्णिका घाट स्थित चक्रपुष्पकरणी कुंड में बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मध्याह्न स्नान किया। विशेष मुहूर्त में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा में भी डुबकी लगाई और भगवान शंकर-पार्वती से इस भवसागर से पार होने की कामना की।
विज्ञापन

स्नान के निमित्त बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर देवी मणिकर्णिका की पूजा की गई। आरती उतारने के बाद 1 बजकर 40 मिनट पर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए एक साथ सैकड़ों श्रद्धालु, पंडा-पुजारी चक्रपुष्पकरणी कुंड में कूद पड़े और पूरे मनोयोग से स्नान किया। इसके बाद विधान के अनुरूप श्रद्धालुओं ने गंगा में भी स्नान किया।
विज्ञापन

बतादें कि बैशाख में अक्षय तृतीया के दिन से शुरू होने वाले इस महोत्सव में पहले दिन कुंड के बीच में देवी मणिकर्णिका की प्रतिमा स्थापित की जाती है। विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उनका भव्य शृंगार किया जाता है। अगले दिन मध्याह्न में उनकी आरती उतारकर भोग लगाया जाता है। इसके बाद श्रद्धालु चक्रपुष्पकरणी कुंड में स्नान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा के प्रवाह से पहले का है कुंड
तीर्थ पुजारी रामशंकर द्विवेदी उर्फ भैयो महाराज ने बताया कि यही एक ऐसा तीर्थ है, जहां मध्याह्न में स्नान के बाद मोक्ष की कामना की जाती है। उन्होंने बताया कि यह कुंड गंगा के प्रवाह से पहले का है, जिसे भगवान विष्णु ने अपने चक्र से बनाया है। यहां स्नान के दौरान माता पार्वती के कान की मणि गिर गई थी, जिसके चलते घाट का नाम मणिकर्णिका पड़ गया। मान्यता यह भी है कि अक्षय तृतीया के दूसरे दिन यहां पर भगवान शंकर और भगवान विष्णु भी स्नान करने पहुंचते हैं। इस कुंड में स्नान के बाद गंगा में भी डुबकी लगाने का विधान है, तब इसका पूरा पुण्य मिलता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed