{"_id":"5c2fb99dbdec2256b61c2a0e","slug":"71546631581-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी से राम मंदिर निर्माण आंदोलन की तारीख तय करेंगे उद्धव ठाकरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी से राम मंदिर निर्माण आंदोलन की तारीख तय करेंगे उद्धव ठाकरे
विज्ञापन
वाराणसी। शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवारी ने कहा कि काशी से राम मंदिर निर्माण आंदोलन की तारीख तय की जाएगी। इसके लिए फरवरी के अंतिम सप्ताह में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे काशी में जनसभा करेंगे। शुक्रवार को नगवा स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर काशी में चार स्थानों को देखा गया। इनमें बेनियाबाग मैदान, टाउनहाल मैदान, कटिंग मेमोरियल का मैदान और जगतपुर डिग्री कालेज देखा गया है। इसकी रिपोर्ट 10 जनवरी को पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी।
इसके बाद 18 से 20 जनवरी के बीच पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राऊत की अगुवाई में शिवसेना सांसदों की टीम आएगी। यहां उद्धव ठाकरे के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे। काशी के अलावा प्रयागराज में कुंभ के दौरान शिवसेना का बड़ा कैंप लगेगा। जिसमें श्रद्धालुओं को चिकित्सा सेवा मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान प्रयागराज में कुंभ के दौरान शिवसेना का धर्मसंसद होगा। इसमें साधु सन्यासी राम मंदिर निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित करेंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि यूपी की 80 सीटों पर शिवसेना के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। पार्टी देश भर में भाजपा के खिलाफ अपने प्रत्याशी उतारेगी। एक सवाल पर कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में कार्यक्रम हुआ उसी प्रकार काशी में कार्यक्रम होगा। पार्टी नेता अरुण पाठक ने कहा कि उद्धव ठाकरे के कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर चंदवक जौनपुर में छह जनवरी को बाइक रैली निकाली जाएगी। इसी प्रकार के आयोजन जनसभा के पहले तक यूपी के हर जिले में होंगे।