{"_id":"5c268a90bdec2256ed2b8adf","slug":"71546029712-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के 21 जिलों में 26.50 लाख कनेक्शन बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के 21 जिलों में 26.50 लाख कनेक्शन बांटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत मिर्जापुर, इलाहाबाद, गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल के 21 जिलों में 26.50 लाख कनेक्शन दिए जा चुके हैं। 31 दिसंबर तक 28 लाख से अधिक कनेक्शन का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। अब तक मिर्जापुर, प्रयागराज, भदोही, गाजीपुर और आजमगढ़ जिला संतृप्त नहीं हो सका है, जो 31 तक संतृप्त हो जाएगा। इस योजना के तहत 2011 में हुए सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण की सूची में जिनका नाम है, उन्हें कनेक्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। इसके अलावा जिनका नाम इस सूची में नहीं है और वे एपीएल श्रेणी में हैं। उन्हें भी कनेक्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। बशर्ते उनसे 50-50 रुपये दस किस्तों में बिल से वसूला जाएगा।
केंद्र और राज्य सरकार ने इस योजना के तहत हर घर को बिजली से रोशन करने का जिम्मा बिजली विभाग को सौंपा। इस काम में अकेले पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने 26.50 लाख कनेक्शन दे दिए हैं। अकेले जौनपुर में दो लाख से अधिक कनेक्शन दिए गए हैं। बनारस में अब तक 1.65 लाख कनेक्शन दिए जा चुके हैं। आगे भी कनेक्शन दिए जाएंगे। 31 दिसंबर तक इस योजना में अधिक से अधिक कनेक्शन दिया जाएगा।