{"_id":"5c180285bdec225729082993","slug":"71545077381-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल टीवी के शुल्क बढ़ने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल टीवी के शुल्क बढ़ने का किया विरोध
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। केबल टीवी के मासिक शुल्क में होने वाली वृद्घि के खिलाफ सोमवार को जमकर लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने इस दर को कम करने की मांग की।
सामाजिक संस्था सुबह ए बनारस क्लब के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग मैदागिन चौराहे पर एकत्र हुए लोगों ने अपने हाथों में बैनर और तख्ती लेकर टीवी केबल के दामों का विरोध किया। संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि भारतीय दूर संचार विनियामक प्राधिकरण की ओर से 29 दिसंबर से केबल टीवी को प्रि पेड सिस्टम में लाने का प्रावधान कर दिया गया है। जिसका प्रचार प्रसार टीवी के माध्यम से किया जा रहा है। इससे आम जनता पर और तीन गुना बोझ बढ़ेगा। जहां लोग 200 रुपए देते थे अब 700 और 800 रुपए अदा करने पड़ेंगे। इससे आम जनता की जेब और ढीली होगी। इस प्रदर्शन में लोगों ने जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नन्द किशोर टोपी वाले, चन्द्रशेखर चौधरी, अनिल केशरी, सुनील खान, विष्णु शर्मा, डॉ. मनोज यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।