{"_id":"5bf1cf65bdec2269351dd503","slug":"71542573925-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर तक पूरा हो जाएगा शहर में ट्रैफिक सिग्नल लगाने का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर तक पूरा हो जाएगा शहर में ट्रैफिक सिग्नल लगाने का कार्य
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत 147 करोड़ से बन रहा सिटी कमांड कंट्रोल सिस्टम में अगले माह तक शहर के सभी 64 तिराहों, चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल से यातायात व्यवस्था का संचालन होगा। इसके लिए सभी चौराहों पर सिग्नल लगाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। यह कार्य अगले महीने तक हर हाल में पूरा करना है।
शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम के सामने स्थित शहीद उद्यान में सिटी कमांड कंट्रोल सिस्टम बनाया जा रहा है। जहां से पूरे शहर की यातायात व्यवस्था को संचालित किया जाएगा। इस व्यवस्था के ट्रायल के रूप में शहर के चार सिगरा चौराहा, रथयात्रा चौराहा, मलदहिया चौराहा और साजन तिराहे पर ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था की गई। इससे काफी हद तक लोगों को सहूलियत मिली। इस सफलता के बाद अब शापूरजी पालोनजी कंपनी की ओर से शहर के सभी चौराहों की तिराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस कार्य को दिसंबर तक हर हाल में पूरा करना है। इसलिए कंपनी अब सिग्नल लगाने के बाद उनके कनेक्शन जोड़ने का कार्य करने में लग गई है। यही नहीं शहर के आसपास के व्यस्ततम चौराहे जैसे मंडुवाडीह, लहरतारा सहित कई अन्य चौराहों पर भी इन लाइटों को लगाने का काम किया जा रहा है।