{"_id":"5bbe5ea1867a552872438fa6","slug":"71539202721-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरभानपुर के बाद उदयपुर में अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीरभानपुर के बाद उदयपुर में अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोलापुर। रोहनिया थाना के बीरभानपुर के बाद बुधवार को उदयपुर में अवैध शराब फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 450 शीशी शराब, 40 लीटर ओपी, शराब बनाने की सामग्री, 1844 खाली शीशी और एक मारुति वैन बरामद की। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी भाग निकला।
चोलापुर इंस्पेक्टर अशोक सिंह यादव को सूचना मिली थी कि उदयपुर निवासी संतोष कुमार गुप्ता के मकान में अवैध तरीके से शराब बनाई जाती है। इंस्पेक्टर ने अपनी टीम के साथ संतोष के घर पर छापेमारी की तो शराब और इसे तैयार करने में काम करने वाले उपकरणों के साथ ही अन्य सामग्रियां बरामद की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से गोरखपुर जिले के मोहम्मदपुर माफी चिलुआताल निवासी निर्मल यादव को गिरफ्तार किया गया है जबकि मकान मालिक संतोष गुप्ता भाग निकला। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम लगाई गई है।