फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दलितों में फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की हिम्मत नहीं : भाष्कर

दलितों में फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की हिम्मत नहीं : भाष्कर

Sun, 09 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
दलितों में फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की हिम्मत नहीं : भाष्कर
ज्ञानपुर। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन को लेकर जारी विवाद के बीच औराई के बीजेपी विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि दलितों में इतनी हिम्मत नहीं है कि वे इस कानून का दुरुपयोग कर सकें। कहा कि विरोध करने वाले पीछे से अपने हित साधने के लिए दलितों से कानून का दुरुपयोग करवाते हैं। बसपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे दीनानाथ भास्कर भदोही जिले के औराई से बीजेपी के विधायक हैं। वह बीजेपी के दलित नेता माने जाते हैं। शनिवार को अपने आवास पर अमर उजाला से बातचीत में विधायक ने कहा की सरकार परिवार की तरह है। कोई निर्णय होने पर सभी खुश नहीं होते। मुखिया को विरोध भी सहना पड़ता है। उन्होंने कहा की हमारे देश में दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं का दुरुपयोग हो रहा है। इसी तरह एससी-एसटी एक्ट का भी दुरुपयोग होता है लेकिन उसमें दलित नहीं, बल्कि दूसरे लोग शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में भी कुछ लोग इस कानून के पक्ष में नहीं हैं। यह सिर्फ इसलिए कि जब घर का मालिक कोई निर्णय करता है तो सब खुश नहीं हो सकते। कुछ लोगों को उससे नाराजगी होती है। बीजेपी में भी यदि इस तरह की नाराजगी है तो यह सिर्फ अस्थाई मनमुटाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed