{"_id":"5afddb144f1c1b894c8b5754","slug":"71526586132-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से किशोर की मौत
Updated Fri, 18 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीगंज। कोइरौना थानाक्षेत्र के सेमराध गंगा घाट पर बृहस्पतिवार की सुबह स्नान करते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य को एक दिव्यांग (मूक बधिर) युवक ने बचा लिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के सदाशिवपट्टी मोन गांव निवासी रमेश मिश्र के परिवार के कई सदस्य बृहस्पतिवार को पुरुषोत्तम मास में दर्शन और स्नान करने के लिए सेमराध गए थे। सेमराध दर्शन करने से पूर्व अभिषेक(12) पुत्र रमेश, शुभम और दीक्षा गंगा घाट चले गए और नहाते समय काफी दूर चले गए। गहराई अधिक होने की वजह से तीनों डूबने लगे। शोरगुल मचा रहे किशोरों को देखकर वहां से गुजर रहे एक दिव्यांग युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। उसने दीक्षा और शुभम को तो बचा लिया, लेकिन अभिषेक डूब गया। ग्राम प्रधान रामबली सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोर चार घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे अभिषेक का शव बरामद करने में सफल हुए। घटना से गांव में कोहराम मच गया। कोइरौना थानाध्यक्ष सत्यनारायण मिश्र ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।