{"_id":"5ae61e364f1c1b330a8b742f","slug":"71525030454-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक की बिटिया ने बढ़ाया परिवार का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक की बिटिया ने बढ़ाया परिवार का मान
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीगंज। हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में परचम फहराने वाली ट्रक चालक की बेटी कविता ने अपनी मेधा और मेहनत से परिवार का नाम रोशन किया। पिता के संघर्षों को दिल में बसा कड़ी मेहनत कर कविता ने 91 फीसदी अंक हासिल किया। वह डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती है।
पुरवां सेमराध निवासी राजाराम ट्रक चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। बच्चों को अच्छी तालीम देने के लिए वह दिन-रात मेहनत करते हैं। उनके संघर्षों का ही नतीजा है कि उनका बड़ा बेटा विनोद इंजीनियरिंग कर रहा है, जबकि छोटे बेटे मनोज आईटीआई की परीक्षा उत्तीर्ण की है। हालांकि राजाराम को सबसे अधिक खुशी रविवार को बेटी कविता के टॉपर बनने पर हुई। अमर उजाला से बातचीत में कविता ने कहा कि माता-पिता और गुरुजनों के सहयोग से ही उसने सफलता हासिल की। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानने वाली कविता ने कहा कि वह डॉक्टर बनकर आम लोगों की सेवा करना चाहती है।