फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ढाई हजार किसानों को कर्जमाफी का इंतजार

ढाई हजार किसानों को कर्जमाफी का इंतजार

Wed, 14 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
ढाई हजार किसानों को कर्जमाफी का इंतजार
ज्ञानपुर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कर्जमाफी योजना का लाभ जिले में शत प्रतिशत किसानों को नहीं मिल सका। जिले में ढाई हजार से अधिक किसान सत्यापन के बाद भी कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं। विभाग का दावा है कि सत्यापन के बाद शासन को संभावित बजट की मांग की गई है, बजट आते ही कर्जमाफ हो जाएगा।
विज्ञापन

सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद जिले में 22 हजार किसानों को कर्जमाफी के लिए चिन्हित हुए। तीनों तहसीलों में सत्यापन के बाद करीब 12 हजार किसानों को अपात्र कर दिया गया। इसके बाद तीन चरणों में 10 हजार किसानों का एक-एक लाख कर्जमाफ हुआ। लेखपाल संग राजस्व विभाग के अफसरों पर सत्यापन में धांधली के आरोप लगे। जिसके मद्देनजर कृषि विभाग ने विभागीय वेबसाइट पर किसानों से शिकायत मांगी। 31 दिसंबर तक करीब ढाई हजार किसानों ने कर्जमाफी से जुड़ी शिकायत की। विभाग की ओर से ऐसे किसानों का तहसीलों से सत्यापन कराया गया। करीब माह भर से अधिक समय गुजरने के बाद भी किसान कर्जमाफी का लाभ नहीं पा सके।
विज्ञापन

जिसको लेकर किसानों में गहरी नाराजगी है। किसान नेता आरएल सिंह ने कहा कि कर्जमाफी योजना में राजस्व विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर धांधली बरती गई, जिससे बड़ी संख्या में किसान योजना से वंचित हो गए। शासन को पत्र भेजकर इससे अवगत कराया गया है। प्रगतिशील किसान एके चौबे का कहना है कि सत्यापन के नाम पर किसानों का शोषण किया गया। सुविधा शुल्क न देने वाले किसानों के अभिलेखों को गलत दर्शाया गया। जिला कृषि अधिकारी अशोक प्रजापति ने कहा कि किसानों का सत्यापन करा शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। वहां से बजट जारी होने के बाद किसानों का कर्जमाफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed