{"_id":"5a36dbad4f1c1b6e468bb29b","slug":"71513544621-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पछुवा हवाओं ने बढ़ाई ठंड, मैदानी इलाकों में पड़ेगा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पछुवा हवाओं ने बढ़ाई ठंड, मैदानी इलाकों में पड़ेगा कोहरा
Updated Mon, 18 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी और पछुवा हवाओं ने ठंड और गलन बढ़ा दी है। आगामी दो से तीन दिनों में ठंडक और गलन पूर्वांचल में और बढ़ेगी। इधर बीच पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 25 या इससे अधिक होने के कारण ठंड बहुत नहीं पड़ रही थी। लेकिन पछुवा हवाएं चलने से मौसम का रुख बदल गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.0 रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पांडेय का कहना है कि पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में कमी आई है। दो से तीन दिन में यह ठंड और गलन तेज होगी। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के साथ ही मैदानी इलाकों में सुबह और शाम को कोहरा भी पड़ेगा। साथ ही बर्फबारी तेज होने के बाद ठंड में इजाफा होगा। फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुवा हवाएं चलीं, जबकि सोमवार को हवा के रफ्तार में कमी आएगी और करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।