फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पूर्वांचल में सीएम करेंगे सौभाग्य योजना की शुरुआत

पूर्वांचल में सीएम करेंगे सौभाग्य योजना की शुरुआत

Thu, 07 Dec 2017 02:02 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल में सीएम करेंगे सौभाग्य योजना की शुरुआत
वाराणसी। पूर्वांचल में ‘प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना’ (सौभाग्य योजना) की शुरुआत 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंदौली से करेंगे। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डिस्कॉम) के प्रबंध निदेशक अतुल निगम ने बताया कि निगम से जुड़े 21 जिलों में 46,11,975 नए कनेक्शन दिए जाएंगे। बनारस में 69,630 लोगों को कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस योजना के तहत गरीबों को नि:शुल्क और सक्षम लोगों को 500 रुपये में कनेक्शन दिए जाएंगे। जिन उपभोक्ताओं को 500 रुपये में कनेक्शन दिए जाएंगे, उनसे 10 किस्तों में 50-50 रुपये बिजली बिल में जोड़कर ले लिए जाएंगे। तत्काल 500 रुपये नहीं देने होंगे। वर्तमान में पूर्वांचल के 21 जिलों में 50 लाख कनेक्शन हैं। इस योजना का उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों को कनेक्शन देना है जो भिक्षा पर निर्भर हो, कूड़ा-करकट बीनने वाले या बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराए गए हों। उनके पास कच्ची दीवार व छतयुक्त एक कमरा हो। सरकार का उद्देश्य निर्धन भूमिहीन परिवारों और मजदूरी कर जीवन यापन करने वालों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed