{"_id":"5a24604f4f1c1b0d698bfc28","slug":"71512333391-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के शूटर राजा ने तारिक को मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के शूटर राजा ने तारिक को मारी थी गोली
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कभी मुन्ना बजरंगी के लिए काम करने वाला शूटर राजा अब बजरंगी से जुड़े लोगों को ही ठिकाने लगाने में लगा हुआ है। पुलिस सूत्रों की मानें तो तारिक को गोली मारने वाले शूटरों में राजा भी शामिल था। मूल रूप से बलिया निवासी राजा परिवार के साथ शहर में ही रहता था। बाद में उसे लखनऊ में भी ठिकाना बना लिया है। पुलिस शहर में राजा से जुड़े बदमाशों की पड़ताल करने में लगी हुई है। साथ ही तारिक के खजुरी निवासी एक बदमाश से विवाद की भी जांच की जा रही है।
माफिया मुन्ना बजरंगी के करीबी ठेकेदार मोहम्मद तारिक की लखनऊ में हुई हत्या के बाद परिवारीजनों ने रिटायर्ड डिप्टी एसपी जीएन सिंह, उनके बेटे प्रदीप सिंह, राजा और सोनू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। प्रदीप और मुन्ना बजरंगी कभी साथ काम करते थे। शूटर राजा उस समय बजरंगी का खास हुआ करता था। बाद में वह प्रदीप के साथ हो गया। बजरंगी से अलग होने के बाद प्रदीप गिरोह बजरंगी गिरोह के करीबियों को ठिकाने लगाने में लगा हुआ है। बजरंगी के साले पीजे को भी इसी गिरोह ने मौत के घाट उतारा था। पीजे की हत्या के बाद से ही दोनों गैंग में तनातनी चल रही थी। बजरंगी गिरोह भी बदला लेने की फिराक में था लेकिन इस बार फिर उसका नुकसान हुआ और बजरंगी के खास मो. तारिक की हत्या कर दी गई।