फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फिर नंबर वन की दौड़ के लिए हो जाएं तैयार

फिर नंबर वन की दौड़ के लिए हो जाएं तैयार

Thu, 30 Nov 2017 02:17 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
फिर नंबर वन की दौड़ के लिए हो जाएं तैयार
वाराणसी। एकबारगी फिर आप तैयार हो जाइए, स्वच्छता सर्वे की दौड़ में काशी को नंबर वन बनाने के लिए। स्वच्छता सर्वेक्षण से आपके शहर की रैकिंग तय होगी। इस बार केवल एप डाउनलोड करने से मामला नहीं बनेगा, एप पर कूड़ा-सफाई से जुड़ी समस्याओं की शिकायतें और उनके निस्तारण का ब्यौरा भी देखा जाएगा। इस आधार पर शहरवासियों के फीडबैक भी लिए जाएंगे। स्वच्छता सर्वे के लिए नगर निगम की ओर से 10 दिसंबर से अस्सी घाट से सफाई जागरूकता अभियान की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

अभियान के तहत आम शहरवासियों के अलावा स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं, उद्यमियों, प्रबुद्धजनों को भागीदारी बनाया जाएगा। नगर निगम और प्रशासन के साथ ही अन्य विभाग भी सहभागिता करेंगे। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली एजेंसी कियाना साल्यूसंस के सहयोग से नगर निगम नुक्कड़ नाटक, जनसंपर्क, मोबाइल एप डाउनलोड सहित विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाएगा। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि इस बार 4041 शहरों के बीच स्वच्छता सर्वे कराया जाना है। शहरी विकास मंत्रालय की ओर से तय किए गए तीन मानकों में डाक्यूमेंटेशन में हम अव्वल हैं। वहीं कूड़ा निस्तारण और प्रोसेसिंग में भी हम प्रगति पर हैं। एप डाउनलोड कर जनता जहां कहीं भी कूड़ा-सफाई आदि की समस्याएं दिखें, उसे बताए। तत्काल उसका समाधान कराया जाएगा। इस बारे में नगर निगम में नगर आयुक्त ने बैठक भी की। सफाईदूत सोनी चौरसिया, नीलू मिश्रा, तेम्सतुला, डॉ. अल्पना राय, नेहा और पिंटू कुमार ने आदि जागरूकता अभियान की कमान संभालने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन

यदि आपके मुहल्ले गली, चौराहा सहित कहीं भी गंदगी, कूड़ा आदि दिखता है तो उसका तुरंत फोटो खींचकर स्वच्छता एप पर डाल दीजिए। स्थान आदि का ब्योरा भी उसके साथ दें। इसके बाद यह नगर निगम की क्यूआरटी की जिम्मेदारी होगी कि तत्काल उसका समाधान कराए। गंदगी करने वालों पर जुर्माना लगाने और जरूरत वाले स्थानों पर कूड़ा कंटेनर रखने की भी पहल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो नगर निगम जल्द ही घरों का कूड़ा-कबाड़ खरीदेगा भी। इसके लिए जल्द ही कूड़ा बीनने वालों की एक टीम बनाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम शहर में कुछ कूड़ा घरों और कॉलोनियों को चिह्नित करेगा। वहां सफाई टीम जाएगी। घरों से कूड़ा उठाएगी। लोहा, टीन सरीखे रिसाइकलिंग उत्पाद अलग कर बाकी गीला कूड़ा निस्तारण के लिए भेजा जाएगा। रिसाइकलिंग कूड़े की तौल कर आपको टोकन दिया जाएगा। जिससे आप नगर निगम में जाकर भुगतान प्राप्त कर सकेंगे। नगर आयुक्तने बताया कि जल्द ही यह व्यवस्था शुरू की जाएगी। इसके लिए 92 कूड़ा बीनने वालों को चिह्नित किया है। इन्हें 1000 रुपये प्रति महीने के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में जगह-जगह स्थित कूड़ा घरों को क्रमवार तरीके से हटाया जाएगा। इससे कूड़ा घरों के आसपास रहने वालों और राहगीरों को बदबू और गंदगी से निजात मिल जाएगी। पहले चरण में खुले में कूड़ा रखे जाने वालों स्थानों को चिह्नित किया गया है। जहां पोर्टेबल कांपैक्टर रखा जाएगा। कमलगड़हा और बकरियाकुंड के सामने व्यवस्था शुरू भी हो गई है। जल्द ही पूरे शहर में इसका विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed