फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जनता भाजपा के साथ, जीत तय: डॉ. पांडेय

जनता भाजपा के साथ, जीत तय: डॉ. पांडेय

Tue, 21 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
जनता भाजपा के साथ, जीत तय: डॉ. पांडेय
वाराणसी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि जनता उनकी पार्टी के साथ है। जनता का भाजपा और सरकार पर भरोसा कायम है और निकाय चुनाव में पूरे सूबे में भाजपा का परचम लहराएगा। सोमवार को पुराना रामनगर में वरिष्ठ भाजपा नेता विश्व मूर्ति उपाध्याय के आवास पर बुद्धिजीवी समाज के साथ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विकास योजनाओं को तेजी से लागू करा रही हैं। सपा सरकार में प्रदेश में बेपटरी हो चुकी विकास की गाड़ी को योगी सरकार ने फिर पटरी पर लाया है। इससे विपक्षी बेचैन हैं और वे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। विधानसभा चुनाव की तरह ही निकाय चुनाव में भी हर जगह भाजपा की लहर है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा जनता के भरोसे को कायम रखते हुए आने वाले समय में नगरीय सुविधाओं में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की महान भूमि रामनगर के विकास की अपनी प्राथमिकता भी गिनाई। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने की। संचालन जितेंद्र पांडेय ने किया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, आशा गुप्ता, अनुपम गुप्ता, उमेश दत्त पाठक, संजय भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकास के एजेंडे पर जनता लगाएगी मुहर
चौबेपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहरेगा। योगी आदित्यनाथ सरकार के विकास कार्यों पर जनता मुहर लगाएगी। एक हास्पिटल में भर्ती अजगरा विधानसभा के अपने प्रतिनिधि जय प्रकाश पांडेय की बीमार पत्नी की कुशल क्षेम जानने के बाद प्रदेश अध्यक्ष यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि प्रदेश में पहले की सरकारों ने जनता को लूटा लेकिन अब जनता की सरकार है और विकास के एजेंडे को लागू किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कहा कि कहीं भी कोई नियम विरुद्ध कार्य हो रहा हो तो प्रामाणिक रूप से उसकी शिकायत करें। निश्चित रूप से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। यहां डा. नरेंद्र बहादुर सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को यथार्थ गीता भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed