{"_id":"59fe288f4f1c1b6f548bb134","slug":"71509828751-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा दिलाने गए लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा दिलाने गए लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरहुआ/वाराणसी। बड़ागांव थानाक्षेत्र के रैसीपट्टी गांव में गुरुवार को कब्जा दिलाने गए लेखपाल के साथ गांव के दो लोगों ने दुर्व्यवहार किया। इन लोगाें ने लेखपाल के साथ हाथापाई की। इस मामले में एसडीएम के आदेश पर शनिवार को लेखपाल की तहरीर पर बड़ागांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
एसडीएम के आदेश पर लेखपाल राजेन्द्र कुमार टीम के साथ रैसीपट्टी गांव में स्थित आराजी नंबर 67 पर पैमाईश कर उसी गांव की निवासी सरोज सिंह को कब्जा दिलाने गए थे। इस दौरान उसी गांव की चमेला देवी एवं रामबली तथा चार अज्ञात लोग लेखपाल के कार्य में बाधा पहुंचाते हुए हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी और लेखपाल को मौके से भगा दिया। इसकी जानकारी लेखपाल ने एसडीएम पिंडरा को दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद बड़ागांव पुलिस आरोपियों के घर छापा मारा लेकिन आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।