{"_id":"59fa2c934f1c1b8e698b8ccb","slug":"71509567635-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में मेयर के टिकट पर मंत्रणा, नाम अभी तय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में मेयर के टिकट पर मंत्रणा, नाम अभी तय नहीं
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सपा में मेयर का टिकट तय करने के लिए बुधवार को लखनऊ में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं के साथ मंत्रणा की। दिन में दो बार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बैठकों का लंबा दौर चला लेकिन किसी प्रत्याशी के नाम पर अब तक अंतिम मुहर नहीं लग पाई है। सूत्रों की मानें तो सपा के वरिष्ठ नेता भाजपा के उम्मीदवार की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा का उम्मीदवार तय होने के बाद सपा जीत की रणनीति बनाकर प्रत्याशी घोषित करना चाहती है।
निकाय चुनाव के वाराणसी के प्रभारी पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, मनोज राय धूपचंडी, प्रदेश सचिव, ओपी सिंह, प्रदीप जायसवाल, राजू यादव, किशन दीक्षित समेत कई नेताओं ने बुधवार को लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की। पहली मुलाकात के दौरान नेताओं ने मेयर के दावेदारों की सूची अखिलेश यादव को दी थी। टिकट पर चर्चा के लिए रात में दोबारा मुलाकात हुई लेकिन किसी भी नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। फिलहाल दावेदारों की सूची अखिलेश यादव के पास है। उनकी सहमति के बाद ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।