{"_id":"59e3c2374f1c1bd1538b7a10","slug":"71508098615-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ वालेंटियर डोमरी पहुंचे, मुख्य मंच तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ वालेंटियर डोमरी पहुंचे, मुख्य मंच तैयार
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गंगा पार डोमरी में संत मोरारी बापू की मानस मसान पर आधारित रामकथा को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। विश्वनाथ मंदिर की अनुकृति वाले मुख्य मंच को रविवार की शाम तैयार कर लिया गया। गुजरात से पांच सौ से अधिक वालेंटियर भी पहुंच गए। सुरक्षा के लिहाज से बापू के रहने के लिए गंगा तट पर बनाए गए बजड़े से लेकर कथास्थल पर सात सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
सतुआ बाबा की गोशाला में मोरारी बापू की रामकथा के लिए जर्मन हैंगर तकनीक पर आधारित पंडाल को लगभग बना लिया गया है। इस पंडाल में एक साथ 70 हजार से अधिक लोग बैठ सकेंगे। आवासीय परिसर में चार-चार बेड के तीन सौ एसी कक्ष बनाए गए हैं। संत कृपा संस्थान की ओर से होने वाली कथा की निरागनी के लिए तीन सौ निजी सुरक्षा गार्ड भी लगाए जाएंगे। मिराज ग्रुप के चेयरमैन मदन पालीवाल मंगलवार को डोमरी पहुंच जाएंगे। इससे पहले आधुनिक रसोई से लेकर भीड़ प्रबंधन तक के काम को सुरक्षा की दृष्टि से पूरा किया जा रहा है।
22 को मोरारी बापू की कथा में आ सकते हैं सीएम योगी आदित्नाथ
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 अक्तूबर को गंगा पार डोमरी में होने वाली संत मोरारी बापू की कथा में शामिल होने आ सकते हैं। आयोजक मिराज ग्रुप के सीएमडी मदन पालीवाल सोमवार को लखनऊ जाकर सीएम को कथा में आने का न्योता देंगे। इनके अलावा राज्यपाल राम नाईक, गुजरात के सीएम विजय रूपाणी भी कथा में शामिल हो सकते हैं। केंद्रीय मंत्री उमा भारती, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के अलावा राजस्थान सरकार के भी कई मंत्रियों के आने की उम्मीद है।