{"_id":"59d3f1414f1c1baf538b5ad9","slug":"71507062081-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशाश्वमेध घाट पर मंडराया ड्रोन कैमरा, पुलिस बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशाश्वमेध घाट पर मंडराया ड्रोन कैमरा, पुलिस बेखबर
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील दशाश्वमेध घाट पर मंगलवार की शाम गंगा आरती के दौरान ड्रोन कैमरा मंडराता देखा गया। मौके पर मौजूद पुलिस पहले तो मामले से बेखबर रही लेकिन जब आमजन ने ड्रोन कैमरे की ओर ध्यान दिलाया तो लाउडस्पीकर से एनाउंस किया गया कि ड्रोन कैमरा उड़ाने वाले जल पुलिस चौकी पर आ जाएं नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। मगर, पुलिस की अपील बेअसर दिखी और कोई ड्रोन कैमरा लेकर नहीं आया।
पांच बार आतंकी हमलों का दंश झेल चुकी काशी का दशाश्वमेध क्षेत्र काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती के कारण सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील माना जाता है। मगर, पुलिस की पाबंदी के बावजूद आए दिन गंगा घाटों पर ड्रोन कैमरा मंडराता नजर आ जाता है। मंगलवार की शाम गंगा आरती के दौरान भी घाट और गंगा किनारे ड्रोन कैमरा मंडराता देख मौजूद लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। काफी खोजबीन के बाद भी पुलिस देर रात तक ड्रोन कैमरे से संबंधित व्यक्ति की तस्दीक नहीं कर सकी।