{"_id":"59d08ff14f1c1b6e548b530c","slug":"71506840561-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणी हास्टल से महिला पुलिस हटी, एमएमवी पर अब भी पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणी हास्टल से महिला पुलिस हटी, एमएमवी पर अब भी पहरा
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में लाठीचार्ज के छह दिन बाद हालात अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। हालांकि माहौल में तल्खी बरकरार है। परिसर में लगाई गई महिला पुलिस के साथ ही अन्य जवानों की संख्या धीरे-धीरे कम की जा रही है। त्रिवेणी महिला छात्रावास के बाहर से महिला पुलिस को बुला लिया गया है लेकिन महिला महाविद्यालय पर अब भी महिला पुलिस समेत 15 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात हैं। इसके अलावा वीसी आवास से भी पीएसी, एसएसबी के जवानों को वापस बुला लिया गया है।
त्रिवेणी छात्रावास की बीएफए की छात्रा के साथ 21 सितंबर की शाम छेड़खानी के विरोध में 22 सितंबर से 40 घंटे तक चले छात्राओं के धरने के बाद 23 सितंबर की रात में कैंपस में आगजनी, पत्थरबाजी, हवाई फायरिंग की घटना के बाद से पूरा कैंपस छावनी में तब्दील रहा। शुक्रवार को वीसी लॉज के पास केवल तीन पुलिसकर्मी पिकेट के पास बैठे मिले जबकि त्रिवेणी हॉस्टल के गेट पर तीन पुलिसकर्मी बैठे रहे। यहां महिला पुलिस नहीं दिखी।