फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जौनपुर में ईंट भट्ठा मालिक की गोली मार कर हत्या-JAUNPUR

जौनपुर में ईंट भट्ठा मालिक की गोली मार कर हत्या-JAUNPUR

Sat, 24 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर में ईंट भट्ठा मालिक की गोली मार कर हत्या-JAUNPUR
केराक। कोतवाली क्षेत्र के पचवर गांव में गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने ईंट भट्ठा मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि पार्टनरशिप के विवाद में यह वारदात की गई। एसपी शैलेश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

पचवर गांव निवासी राय साहब यादव और चंदवक थाना क्षेत्र के जमसारे गांव निवासी अरुण कुमार चौहान सरौनी पूरबपट्टी गांव में पार्टनरशिप में ईंट भट्ठा चलाते थे। राय साहब पचवर गांव में मकान का निर्माण करवा रहे थे। गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और राय साहब को करीब बुलाया। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। राय साहब के सीने में तीन गोलियां लगीं। लोग उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई योगेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने पार्टनर अरुण चौहान और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। तहरीर में बताया गया है कि एक सप्ताह पहले ईंट बेचने को लेकर राय साहब और अरुण चौहान में विवाद हुआ था। उस समय अरुण ने धमकी दी थी। यह भी बताया है कि भाई ने गुरुवार को सुबह दो ट्रैक्टर और शाम को एक ट्रैक्टर ईंट मंगाया था।
विज्ञापन

कोट...
मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास हो रहा है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
शैलेश पांडेय, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed