{"_id":"59481ea84f1c1b083d8b4681","slug":"71497898664-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तन-मन के ‘योग’ की तैयारी में काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तन-मन के ‘योग’ की तैयारी में काशी
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर काशी में योग कराया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सोमवार को कई जगहों पर योगाभ्यास कराया गया। काशी विद्यापीठ के शारीरिक शिक्षा एवं योग विभाग में योगाभ्यास कराया गया। समन्वयक प्रो. सुशील कुमार की देखरेख में मंगलवार को भी जवाहर लाल नेहरू क्रीड़ांगन में सुबह छह से नौ बजे तक योग कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी भी शामिल होंगे।
भारत विकास परिषद काशी की ओर से गायत्री शक्तिपीठ नगवां में योग दिवस कार्यशाला हुई। श्रीनारायण खेमका ने तीन दिवसीय योग कार्यक्रम की शुरुआत की। इधर, नगर निगम कई योग संस्थानों के साथ मिलकर कार्यक्रम भी चला रहा है। बुधवार को शहीद उद्यान, सिगरा स्टेडियम, टाउनहाल के अलावा कई स्कूलों में योग दिवस बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी है।
भाजपा जिला इकाई ने कंचनपुर में बैठक कर योग दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सभी मंडलों में योग शिविर आयोजित होंगे। हरिश्चंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज में सुबह पांच बजे से योग कराया जाएगा। 39 जीटीसी के लेफ्टिनेंट कर्नल पीवी शुक्ल के अनुसार सुबह पांच बजे पीटी ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन कराया जाएगा। गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज गुरुबाग में सुबह आठ बजे से योग शुरू होगा। भारतीय रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन की ओर से मानमंदिर घाट पर सुबह छह बजे से योग कराया जाएगा। स्वकर्म संस्थान की ओर से बाबा लोढ़े नाथ मंदिर हेरिटेज वॉक कबीरचौरा में बीते पांच जून से योगशाला की पाठशाला की संचालित है। इसमें 60 बच्चे प्रतिदिन योगाभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मालवीय भवन में सुबह शाम करीब 300 से अधिक प्रतिभागी योगाभ्यास करने में जुटे हैं। उधर एनसीसी कैडेट्स भी योग के आसनों का अभ्यास कर रहे हैं। 21 जून को सुबह साढ़े छह बजे से आठ बजे तक मालवीय भवन के प्रांगण में कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी के नेतृत्व सैकड़ों लोग योग करेंगे। इस दिन सुबह दस बजे से डॉ. केएन उडुप्पा सभागार में होने वाले योग दिवस कार्यक्रम का स्थान परिवर्तित कर दिया गया है। ये कार्यक्रम भी अब मालवीय भवन में ही होगा। इसके मुख्य अतिथि कुलपति होंगे और अध्यक्षता पद्मश्री प्रो. रामहर्ष सिंह करेेंगे। उधर अग्रसेन कन्या कालेज में सोमवार को तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। छात्राओं ने योगाभ्यास किया। इसी तरह जिले के सभी इंटर कालेजों में भी योगाभ्यास शुरू हो गया है।