फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पुलिस की ढिलाई से ठिकाने लगाई काली कमाई

पुलिस की ढिलाई से ठिकाने लगाई काली कमाई

Wed, 14 Jun 2017 01:52 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की ढिलाई से ठिकाने लगाई काली कमाई
वाराणसी। पुलिस की अदूरदर्शिता के कारण आरएस यादव को अपनी काली कमाई को ठिकाने लगाने का मौका मिल गया। लखनऊ से लौटते समय शनिवार की शाम जौनपुर में आरएस यादव की गिरफ्तारी के बाद ही होटल और आवास पर छापेमारी की अटकलें लगाई जाने लगी थीं और इसकी सूचना आरएस के करीबियों तक भी पहुंच गई थी लेकिन चंदौली पुलिस ने देर कर दी। सूत्रों का दावा है कि शनिवार की रात के बजाए रविवार की दोपहर पहले होटल और उसके बाद घर पर जब छापा मारा गया, तब तक करोड़ों की नगदी और महंगे जेवरात हटाए जा चुके थे। ताज्जुब की बात है कि पुलिस के छापे में एक अंगूठी तक नहीं मिली।
विज्ञापन

नगदी के नाम पर भी आलमारी में केवल 14 हजार रुपये रखे मिले। सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तारी के बाद ही छापे की आशंका के मद्देनजर आरएस के करीबी सतर्क हो गए थे। रात में छापेमारी न होने से उन्हें इसके लिए भरपूर मौका भी मिल गया। घर से तकरीबन तीन करोड़ रुपये और कीमती गहने हटा लिए गए। रविवार की दोपहर जब तक पुलिस टीम पहुंची तब तक काफी देर चुकी थी। जानकारों के मुताबिक पुलिस को संपत्ति की जांच का बहुत तजुर्बा भी नहीं है। आयकर या फिर आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा की टीम भी साथ होनी चाहिए थी। पता चला है कि आरएस यादव का आर्थिक प्रबंधन देखने वाले व्यक्ति ने काले धन को ठिकाने लगाया। प्रबंधन में कुछ ऐसे लोग जुड़े हैं, जिन्हें काला धन सफेद करने में महारत हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed