फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   7.70 percent interest rebate on crop loans till June 30 for farmers

फसली ऋण पर 30 जून तक किसानों को 7.70 प्रतिशत ब्याज की छूट

Tue, 25 May 2021 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
7.70 percent interest rebate on crop loans till June 30 for farmers
चंदौली, भदोही के लिए-------
विज्ञापन

फसली ऋण पर 30 जून तक किसानों को 7.70 प्रतिशत ब्याज की छूट
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। चंदौली, भदोही और बनारस के कृषि सहकारी ऋण समितियों के किसानों को फसली ऋण पर 7.70 प्रतिशत अनुदान का मौका 30 जून तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद जो किसान फसली ऋण जमा करेंगे तो उन्हें मूलधन सहित 12.70 प्रतिशत तक ब्याज देना होगा।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विनोद कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से फसली ऋण के मूलधन और ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फसली ऋण पर 10.70 प्रतिशत लगने वाले ब्याज में किसानों को 30 जून तक 7.70 प्रतिशत अनुदान दिया गया है। जो किसान 30 जून तक फसली ऋण जमा करते है तो उन्हें उनके मूलधन पर तीन प्रतिशत ही वार्षिक ब्याज देना होगा। जिले में 100 से अधिक सहकारी बैंकों और समितियों से 300 से अधिक किसानों ने फसली ऋण लिया है। 30 जून के बाद जो भी किसान फसली ऋण जमा करेंगे उन्हें मूलधन के साथ 10.70 प्रतिशत ब्याज और दो प्रतिशत पैनल ब्याज सहित कुल 12.70 प्रतिशत ब्याज देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed