फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   636 schools not give demand letters for fee reimbursement

Varanasi News: शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए मांग पत्र अपलोड करने से कतरा रहे निजी स्कूल

Tue, 04 Apr 2023 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
636 schools not give demand letters for fee reimbursement
आरटीई : शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए 636 स्कूलों ने नहीं दिए मांगपत्र
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने दिया 10 अप्रैल तक का समय, जिले में 1206 स्कूल हैं पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। शिक्षा का अधिकार के तहत शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए निजी विद्यालय मांग पत्र जमा करने से कतरा रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों को कई बार पत्र भेजा है। बावजूद 636 विद्यालयों ने मांग पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा नहीं कराया है। अब इन स्कूलों को 10 अप्रैल तक का मौका दिया गया है।
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 30 हजार बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूलों को बच्चों का ब्योरा व मांग पत्र बेसिक शिक्षा कार्यालय में जमा करना होता है। विभाग बच्चों का सत्यापन करता है। रिपोर्ट के आधार पर स्कूलों को शुल्क प्रतिपूर्ति दी जाती है। आरटीई के तहत जिले में 1206 स्कूल पंजीकृत हैं। दो चरणों में 465 व 105 विद्यालयों ने मांग पत्र जमा कर दिया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि आरटीई के तहत विद्यालयों को मांग पत्र जमा करने के बाद शुल्क प्रतिपूर्ति दी जाएगी। मांग पत्र जमा नहीं करने वाले स्कूलों को 10 अप्रैल तक मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article