{"_id":"5cc60c1ebdec22075d23851a","slug":"61556483102-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक सिंह हत्याकांड में वांछित दो इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक सिंह हत्याकांड में वांछित दो इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यूपी कॉलेज के छात्रनेता विवेक सिंह की हत्या में वांछित 50-50 हजार रुपये के इनामी शुभम सिंह उर्फ गोलू और सुनील सिंह को रविवार को शिवपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। दोनों चोलापुर थाना के कुरौली के रहने वाले हैं। शुभम और सुनील के पास से नाइन एमएम और .32 बोर की देसी पिस्टल और चार कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार शुभम और सुनील ने वारदात के मुख्य आरोपी अनुपम नागवंशी के कहने पर विवेक को गोली मार कर हत्या की थी।
24 फरवरी की रात यूपी कॉलेज परिसर में गोली मार कर आजमगढ़ जिला निवासी छात्रनेता विवेक सिंह की हत्या कर दी गई थी। प्रकरण का मुख्य आरोपी अनुपम नागवंशी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को रविवार की भोर मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी शुभम और सुनील बाइक से एक युवक के साथ दांदूपुर की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने एसओ शिवपुर विश्वनाथ प्रताप सिंह, एसआई प्रदीप यादव, सुमंत सिंह, पुनदेव सिंह, रामभवन मौर्या, घनश्याम वर्मा, सुरेंद्र मौर्या, कुलदीप सिंह, चंद्रसेन सिंह और रामबाबू के साथ रिंग रोड से दांदूपुर की ओर जाने वाले मार्ग के पास घेरेबंदी की।
बाइक सवार शुभम और सुनील सहित तीन युवक आते दिखे तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर दोनों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में शुभम और सुनील पकड़े गए जबकि तीसरा युवक बाइक लेकर भाग निकला। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बरामद हुई पिस्टलों से उन्होंने विवेक की हत्या अनुपम के कहने पर की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों पूर्वांचल के अलग-अलग जिलोें के साथ ही बिहार में छुपे हुए थे। दोनों ने बताया कि बाइक लेकर जो युवक भागा है वो अनुपम नागवंशी था। दोनों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपों में चार-चार मुकदमे दर्ज हैं।