फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   50 और 25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

50 और 25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 20 Apr 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
50 और 25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
वाराणसी। यूपी कॉलेज के छात्र नेता विवेक सिंह की हत्या में वांछित 50 हजार के इनामी बदमाश राहुल राजपूत और 25 हजार के इनामी बदमाश पवन सिंह उर्फ चिंटू को शुक्रवार की सुबह तरना पुल के समीप से गिरफ्तार किया गया। राहुल जौनपुर जिले के रामपुर थाना के चौर गांव का और पवन चंदौली जिले के बबुरी थाना के जलखोर गांव का रहने वाला है। राहुल के खिलाफ भदोही, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर व वाराणसी जिले में 19 मुकदमे और पवन के खिलाफ चंदौली व वाराणसी जिले में नौ मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी को डीजीपी ओपी सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश की पुलिस की कार्रवाई में पहला स्थान दिया।
विज्ञापन

बीते 24 फरवरी की रात यूपी कॉलेज परिसर में आजमगढ़ जिले के तरवां थाना के जामोडीह गांव निवासी छात्र नेता विवेक सिंह उर्फ ताइक्वांडो की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। प्रकरण का मुख्य आरोपी 25 हजार का इनामी बदमाश अनुपम नागवंशी उर्फ कुंदन अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह वांछित और इनामी बदमाशोें की धरपकड़ में लगे हुए थे। इस बीच सर्विलांस और मुखबिर की मदद से पता लगा कि इनामी राहुल और पवन तरना पुल के समीप मौजूद हैं। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने एसओ शिवपुर विश्वनाथ प्रताप सिंह के साथ घेरेबंदी कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत मेें पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed