{"_id":"5c8eb591bdec22143b6f063a","slug":"61552856465-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थलों को चोरों ने बनाया निशाना, आभूषण और नकदी किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थलों को चोरों ने बनाया निशाना, आभूषण और नकदी किया पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लाद घाट इलाके में कल्याणी माता मंदिर और तेलियानाला स्थित साईं बाबा मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने, चांदी के आभूषण, छत्र और दानपात्र पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह जब इलाकाई लोग दर्शन पूजा करने गए तब चोरी की जानकारी हुई।
सूचना पाकर मौके पर आदमपुर पुलिस पहुंची। पुलिस की जांच में साईं बाबा मंदिर के पास लगे सीसी कैमरे में तीन चोर मंदिर का ताला तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। चोरी के संबंध में कल्याणी माता मंदिर की देखरेख करने वाले प्रह्लाद घाट निवासी अजय शुक्ला ने तहरीर दी है। प्रह्लाद घाट स्थित कल्याणी माता मंदिर में जब सुबह स्थानीय लोग दर्शन पूजा करने गए तो देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला हुआ है और कल्याणी मां का मुकुट जमीन पर गिरा हुआ है। चोरों ने अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर चार हार, सोने की नथिया, छत्र, चांदी के आभूषण और दानपात्र चुरा लिए।
उधर कल्याणी माता मंदिर से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित साईं बाबा मंदिर का ताला तोड़कर चोर दानपात्र, सोने की चरण पादुका समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर के पुजारी उमाकांत पांडे ने बताया कि दानपात्र में करीब 15 हजार नकद था। मंदिर से कुछ दूरी पर दान पात्र और छत्र फेंका हुआ मिला। कुछ दूरी पर स्थित दुर्गा माता मंदिर में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया लेकिन आस पड़ोस के लोगों की नींद खुलने के कारण चोर मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर आदमपुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लाद घाट इलाके में अराजक तत्वों का जमावड़ा दिन भर लगा रहता है। प्रह्लाद घाट से जुड़े रानी घाट, सक्का घाट, तेलियानाला घाट, नये घाट, राजघाट पर दिन भर जुआड़ियों और नशेड़िओं की जमात लगी रहती है। घाट किनारे दिन भर शराब, चरस और गांजे का दौर चलता रहता है। कुछ दिनों पहले राजघाट पर बर्मा से आई विदेशी महिला के हाथ से पर्स छीनकर भाग निकले थे। खिड़किया घाट पर कोनिया निवासी नियाज की हत्या, मालवीय पुल के पास दंपति के साथ लूट की घटना समेत कई छिनैती और उचक्कागिरी की घटनाएं हो चुकी हैं।