फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तिरंगा यात्रा निकाली, सैनिकों के साहस को किया सलाम

तिरंगा यात्रा निकाली, सैनिकों के साहस को किया सलाम

Thu, 28 Feb 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकाली, सैनिकों के साहस को किया सलाम
वाराणसी। पुलवामा में आतंकी हमले के जवाब में भारतीय वायु सेना की जवाबी कार्रवाई से जश्न का माहौल है। ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकालकर सैनिकों का हौसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन

हरहुआ में अपना दल (एस) ने बाइक तिरंगा के साथ रैली निकाली। भारत माता के जयकारे लगाए। चोलापुर में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अजीत पटेल, सुनील पटेल, बनारसी सरोज, सुरेंद्र पटेल, दिनेश पटेल, वेद प्रकाश, चन्दन मौर्या, सुशील पटेल, कमलेश गुप्ता आदि रहे। दानगंज में युवाओं ने बैड बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाला। इस दौरान राहुल विश्वकर्मा, राजन जायसवाल, सूरज जायसवाल, शुभम गुप्ता, रविंद्र मिश्रा बमबम चौबे मौजूद रहे। कछवारोड बाजार में भाजपा नेता रमेश सिंह ने सभी व्यापारियों को मिठाई खिलाई और खुशी जताई। इस मौके पर सुजीत सोनकर, गुड्डु चौरसिया, अनूप जायसवाल, रवि मोदनवाल आदि रहे।
विज्ञापन

राजातालाब तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में शौर्य जुलूस निकाला। इस दौरान नंदकिशोर, अध्यक्ष छेदी लाल यादव, रामजी सिंह, सर्वजीत भारद्वाज ,सुनील सिंह, दिनेश शर्मा बच्चा लाल यादव ,जय सिंह ,ज्ञान प्रकाश दुबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजातालाब में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने योग कन्वेंट स्कूल भैरो तालाब के छात्रों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के विभाग प्रमुख विनय पांडे, डॉ. दिलीप पांडेय, अश्वनी सिंह, पूर्व मेजर लालजी शर्मा ,शुभम केसरी, अशोक शर्मा, योगेश सिंह आदि रहे।
रोहनिया के अखरी में लोगों ने भगवती माता मंदिर पर पूजन कर लोगों में मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस मौके पर गणपत तिवारी अनुराग तिवारी राजेश पटेल अरविंद तिवारी सहित तमाम लोग थे।
सेवापुरी के सिहोरवा उत्तरी गांव में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ किया गया। ग्रामीणों ने रैली निकालकर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार पटेल, रोहित वर्मा, सुजीत पटेल, अखिलेश वर्मा, सुरेंद्र पाल, सुजीत शर्मा आदि रहे।
पिंडरा के रामपुर में हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष गौरीश सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इस दौरान अंजनी पांडेय, संजय सिंह, संजय पांडेय, समेत अनेक लोग रहे। पिंडरा में अखिलेश सिंह के नेतृत्व में विजय जुलूस निकला। सिंधोरा, मंगारी, कुआर व सिंधोरा में विजय दिवस मनाया गया।

कुआर बाजार में जीत का जश्न मनाया। इस दौरान ग्राम प्रधान संजय जायसवाल, नंदलाल गुप्ता, अनुज सिंह मन्नालाल राजभर, विक्की जायसवाल, भाईलाल, शुभम जायसवाल, अभिषेक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed