{"_id":"5c4e1725bdec22738563dac5","slug":"61548621605-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा में दो मुन्ना भाई सहित पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा में दो मुन्ना भाई सहित पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में रविवार को फर्जीवाड़े के आरोप में दो मुन्ना भाई सहित पांच को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की शिनाख्त मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना के पलिया रायपुर के धर्मेंद्र सरोज व रानीपुर थाना के चकरदेवा के अजयजीत यादव, आजमगढ़ के जहानाबाद थाना के दिसौरा के संतोष सरोज, बलिया के सत्यनारायण और बिहार के गया के विक्की सिंह के तौर पर हुई है।
रोहनिया थाना अंतर्गत करसड़ा स्थित रामकिशुन पीजी कॉलेज में प्रथम पाली की परीक्षा में अमरजीत यादव की जगह धर्मेंद्र सरोज शामिल होने आया था। नाम, पता, फोटो और दस्तखत मिलान के दौरान धर्मेंद्र पर शक हुआ तो उससे पूछताछ शुरू की गई। धर्मेंद्र ने बताया कि वह कोचिंग संचालक है और अपने मौसेरे भाई संतोष सरोज के माध्यम से उसने सवा लाख रुपये में अमरजीत को परीक्षा पास कराने का सौदा तय किया। इंस्पेक्टर रोहनिया परशुराम त्रिपाठी ने धर्मेंद्र के मोबाइल से कॉल करा कर अमरजीत और संतोष को बुलवाया तो दोनोें आ गए और उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।
उधर, चोलापुर थाना अंतर्गत मुर्दहां स्थित एसबी शिक्षा निकेतन में दूसरी पाली में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने जा रहा बिहार के गया का विक्की सिंह पकड़ा गया। एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि विक्की सिंह बलिया के सत्यनारायण की जगह परीक्षा देने रहा था, लेकिन चेकिंग के दौरान वह गेट पर ही पकड़ा गया। विक्की की मदद से कॉल कर सत्यनारायण को बुलाया गया और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।