फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब खुले आसमान तले नहीं सोएंगे मरीज, परिजन

अब खुले आसमान तले नहीं सोएंगे मरीज, परिजन

Thu, 03 Jan 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
अब खुले आसमान तले नहीं सोएंगे मरीज, परिजन
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में अब मरीजों और उनके परिजनों को खुले आसमान के नीचे नहीं सोना पड़ेगा। ठंड को देखते हुए अस्पताल प्रशासन की ओर से परिसर में दो जगह सोने की व्यवस्था की गई है। यहां कंबल बैंक से रोज रात को कंबल दिया जाएगा और सुबह मरीजों और परिजनों को कंबल वापस करना होगा।
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में हर दिन बनारस और उसके आसपास के जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, नेपाल आदि जगहों से करीब पांच हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। दूर रहने वाले तमाम मरीज और परिजन तो एक दिन पहले ही शाम को अस्पताल आ जाते हैं। यहां उनके रहने के लिए विश्राम घर भी बना है, लेकिन संख्या अधिक होने की वजह से मजबूरी में कई लोगों को ओपीडी हाल के बाहर खुले आसमान के नीचे सोना पड़ता है।
विज्ञापन

अब ऐसे मरीज सीटी स्कैन सेंटर के हाल और अमृत फार्मेसी के ऊपर स्थित शेड में सो सकेंगे। बुधवार को ऐसे लोगों को कंबल बैंक से चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र, न्यूरो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. कुलवंत सिंह आदि ने कंबल वितरित किया। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि मरीजों, परिजनों को कवर युक्त दिया गया, कंबल हर दिन सुबह वापस करना होगा। बताया कि कंबल बैंक को और समृद्ध किया जाएगा। इस दौरान संयुक्त कुलसचिव संजय कुमार, प्रशासनिक अधिकारी मनोज गुप्ता, उपनर्सिंग अधीक्षक प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed