फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मौसम खराब होने उड़ानें विलंबित

मौसम खराब होने उड़ानें विलंबित

Wed, 26 Dec 2018 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
मौसम खराब होने उड़ानें विलंबित
बाबतपुर। खराब मौसम के कारण लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मंगलवार को आने वाले लगभग आधा दर्जन विमान देरी से आए और गए। इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और सभी ने नाराजगी जताई। नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली इंडिगो की उड़ान 06ई 906 निर्धारित समय से दो घंटा देरी से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची। नई दिल्ली से आने वाला एयर इंडिया का विमान ए आई 406 निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान 06 ई 578 दो घंटा बीस मिनट देरी से पहुंचा। नई दिल्ली से आने वाला जेट एयरवेज का विमान 9 डब्ल्यू 375 एक घंटा बीस मिनट देरी से पहुंचा। नई दिल्ली से ही आने वाली विस्तारा की उड़ान यूके 737 भी एक घंटा देरी से आई। नई दिल्ली से ही आने वाला जेट एयरवेज का विमान 9 डब्लू 820 भी एक घंटा देरी से आया। इसी तरह अन्य उड़ानें भी 15 से 20 मिनट तक विलंबित रहीं। विमानों के विलंब से आने के कारण उनकी वापसी में भी देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed