{"_id":"5c1410efbdec22555a003843","slug":"61544818927-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहता आस्पताल का मूल्यांकन करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहता आस्पताल का मूल्यांकन करने पहुंची टीम
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मेहता अस्पताल के मूल्यांकन के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की टीम मेहता अस्पताल पहुंची जहां उन्होंने भवन का मूल्यांकन किया। तहसीलदार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने भवन के वस्तु स्थिति की जांच की। अब जांच रिपोर्ट के बाद उसकी कीमत तय होगी।
काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन अस्पताल की व्यवस्थाओं के विस्तार की तैयारी कर रहा है। कॉरिडोर के अलावा कई ऐसे भवन हैं, जिनकी खरीदारी की जा रही है और श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं की जा रही है। इन व्यवस्थाओं में ही अब मंदिर प्रशासन अस्पताल खरीदने की तैयारी कर रहा है, ताकि उनमें इलाज की समुचित व्यवस्था की जा सके।
विस्तार के तहत मंदिर प्रशासन ने मेहता अस्पताल को खरीदने की तैयारी कर ली है। अस्पताल ट्रस्ट ने भी मंदिर प्रशासन को अस्पताल बेचने की सहमति दे दी है। इस सहमति के बाद मंदिर प्रशासन ने अपने सर्वे टीम को भेजकर मूल्यांकन का कार्य कराया है। ताकि उसकी वास्तविक कीमत तय हो सके। इस कीमत के आधार पर ही मंदिर ट्रस्ट की बैठक में फैसला होने के बाद उसे खरीदने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।