{"_id":"5b94244b867a557e9f67bea0","slug":"61536435275-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव खोजे जाएंगे टीबी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव खोजे जाएंगे टीबी के मरीज
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसिया। जिले में क्षय रोगियों के खोज के लिए चार से 14 सितंबर तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दो दिन के सर्वे में 11 मरीज चिह्नित हुए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें नि:शुल्क दवाइयां और पौष्टिक आहार के लिए 500 रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। विभाग की माने तो प्रदूषण के चलते गांवों की अपेक्षा शहरों में टीबी के मरीज अधिक मिल रहे हैं। अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि हर तीन माह पर सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान चलाया जाता है। जून के बाद चार सितंबर को अभियान शुरू किया गया है, जो 14 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जिले में 2400 टीबी के मरीज पाए गए थे। जिले की 17 लाख की आबादी में एक लाख 10 हजार का सर्वेक्षण किया जा रहा है। कहा कि ग्रामीण इलाकों से अधिक नगरीय में अधिक मरीज मिल रहे है। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल तक जो मरीज चिन्हित हुए थे उन्हें पौष्टिक आहार देने के लिए सरकार 500 रुपये उनके खाते में भेज रही है। जिले में अब तक 450 मरीजों को लाभ मिल चुका है। औराई के ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ.जेसी सरोज ने कहा कि क्षय रोग के मरीजों को सुरक्षा और बचाव की आवश्यकता होती है। कहा कि दो सप्ताह तक बुखार आ रहा हो, खांसी आ रही हो, वजन कम हो रहा हो ऐसे व्यक्ति अस्पताल में जांच कराएं । मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन